कटंगी: ढिमरूरीढ में ट्रांसफार्मर के करंट से भैंस की मौत, 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंचा बिजली विभाग
थाना क्षेत्र के ग्राम ढिमरूरीढ में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव में लगे ट्रांसफार्मर से निकले करंट की चपेट में आने से एक पालतू भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर पंचनामा बनाने नहीं पहुंचा, जिससे पीड़ित पशु मालिक और ग्र