मंझिआंव: ऊंटरी-पांडू सड़क पर भीषण टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मझिआंव में भर्ती
पलामू जिले के ऊंटरी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊंटरी-पांडू सड़क पर चिमनी ईंट भट्ठा के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में हैदर नगर थाना क्षेत्र के रामबांध कोशियारा गांव निवासी सुदामा पासवान के 30 वर्षीय पुत्र रामाशीष राम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी मोटरसाइकिल से राजहरा माइंस में चालक के पद पर ड्यू