जबलपुर: आधारताल: बीच सड़क पर सिर फोड़ा, ऑटो लेकर भागे बदमाश; 4 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली!
जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र से पुलिस की सुस्ती और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चार दिन बीत जाने के बाद भी आधारताल पुलिस न तो लूट का ऑटो ढूंढ पाई है और न ही जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर सकी है। न्याय की आस में पीड़ित परिवार आज एक बार फिर भटकते हुए थाने पहुंचा है।पूरा मामला चार दिन पहले का है। महाराजपुर पेट्रोल