मदनपुर: उमगा के समाजसेवी युगल किशोर सिंह का निधन, पीएमसीएच पटना में ली अंतिम सांस
मदनपुर प्रखंड के उत्तरी उमगा पंचायत से एक दुखद खबर सामने आई है। वार्ड संख्या 06 के सदस्य एवं वार्ड संघ मदनपुर के प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर सिंह का गुरुवार को पटना में निधन हो गया। वे ब्रेन हेमरेज के बाद पिछले कुछ दिनों से पीएमसीएच, पटना में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। युगल किशोर सिंह उत्तरी उमगा पंचायत के निवासी थे ।