महसी: अलीनगर कला में घर में सो रहे युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के अलीनगर कला गांव में घर में सो रहे युवक पर रविवार सोमवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे कथित रूप से कुछ लोगों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में राममिलन घायल हो गए। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घायल के बेटे जगनमोहन ने पुलिस को तहरीर दी।