My Youth • My Pride Conclave 2026 | Indore 🇮🇳
5000+ युवा • एक मंच • एक संकल्प • विकसित मध्य प्रदेश 💙
इंदौर में आयोजित "My Youth • My Pride Conclave 2026" केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के सपनों, ऊर्जा और नवाचार का महाकुंभ था।
शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप, एमएसएमई, कृषि, खेल, स्वास्थ्य, पर्यटन और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रदेशभर से आए हजारों युवाओं ने अपने विचार और सुझाव साझा किए। "One State, One Generation, One Sankalp" की थीम के साथ इस कॉन्क्लेव ने युवाओं की आवाज़ को भविष्य के विकसित मध्य प्रदेश की दिशा देने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मित्रता, सहयोग और सेवा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। साथ ही, उन्होंने 2027 को "युवा वर्ष" के रूप में समर्पित करने की घोषणा कर युवाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।
इस प्रेरणादायक आयोजन का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान और गर्व का विषय रहा। युवाओं का उत्साह, उनके नवाचारपूर्ण विचार और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण का संकल्प वास्तव में इस कॉन्क्लेव की सबसे बड़ी पहचान है। ❤️
My Youth. My Pride.
Viksit Madhya Pradesh. Our Sankalp. 🇮🇳
.
#dewas #myyouthmyprideconclave2026 #hellodewas #indore