हरदा: जिले में लगातार बारिश से मूंग की फसल को भारी नुकसान, सर्वे कर किसानों को राहत दे सरकार : मोहन सांई।
Harda, Harda | Jun 6, 2026 पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जिले के मूंग उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आज 6 जून शाम 5 बजे किसान नेता मोहन सांई ने बताया कि हजारों किसानों की मूंग की फसल कट चुकी थी, लेकिन बारिश के कारण फसल खेतों से नहीं निकाली जा सकी। मूंग की फसल बेहद नाजुक होती है और पानी लगने से उसमें अंकुरण और सड़न शुरू हो जाती है।