आगामी सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर क्षेत्र में सुख-शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य से कुड़ू थाना परिसर में मंगलवार शाम 5 बजे शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से अंचल अधिकारी संतोष उरांव और थाना प्रभारी अजीत कुमार ने की।