दनियावां: जीवनचक गांव में जामुन तोड़ने के आरोप में एक युवक ने एक किशोर को कुदाल से हमला कर किया जख्मी।
Daniawan, Patna | Jun 19, 2026 शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के जीवनचक गांव में जामुन तोड़ने के आरोप में एक युवक ने एक किशोर को कुदाल से हमला कर जख्मी कर दिया है। जख्मी किशोर को परिजनों ने फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया है। घायल किशोर गांव का ही रविकांत कुमार है। परिजन ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना में शिकायत किया है। पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।