नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं का समारोह पूर्वक किया गया गोद भराई।
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को समारोह पूर्वक गोद भराई कार्यक्रम किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं को फल अनाज पौष्टिक आहार मातृत्व किट आदि देकर लाल चुनरी और ओढाकर गोद भराई किया गया एवं सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य सेविका मौजूद थे।