हर मानव सम्मान का हकदार है। डॉ. अनूप कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी के आयोजन पर मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे।