बरेली: एंबुलेंस न मिलने पर परिवार शव को ऑटो में लेकर भटकता रहा, मासूम की मौत स्कूल के खुले कुएं में गिरने से हुई
बरेली के भुता क्षेत्र में स्कूल के खुले कुएं में गिरकर 6 वर्षीय लविश की मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। दर्द तब और बढ़ गया जब जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस तक शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली। मजबूर परिवार मासूम का शव ऑटो में रखकर ले गया।