मोहनलालगंज: तेज रफ्तार डंपर मकान में घुसा, दंपति घायल; ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर लगाने की उठाई मांग
लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित फुलवरिया मोड़ पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा, जिससे घर के मालिक बब्लू के माथे में गंभीर चोट आई और उन्हें तीन टांके लगाने पड़े। उनकी पत्नी जूली को भी पैर में हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।