कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक हुई। बैठक में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं, आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की।उन्होंने गंगा देवी मार्ग से शुगर मिल कालोनी तक स्ट्रीट लाइट व सड़क चौड़ीकरण करने के निर्देश दिये।