उतरौला: छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर बांधी राखी, छात्रों ने उपहार देकर लिया रक्षा का संकल्प
उतरौला (बलरामपुर) उतरौला बाजार में स्थित टाइनी टॉट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाई बहन के पवित्र प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का त्यौहार शुक्रवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया तथा छात्राओं ने अपनी कक्षा के छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। छात्रों ने भी उन्हें बहन मानकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया और उन्हें उपहार दिए।