उतरौला: लगातार बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान, लेकिन नगर की बदहाली से जनता त्रस्त
उतरौला (बलरामपुर)। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश और कहीं-कहीं मूसलाधार वर्षा ने जहां एक ओर गर्मी से बेहाल लोगों को राहत दी है, वहीं किसानों के चेहरों पर भी सुकून व प्रसन्नता लौट आई है। लगातार हो रही बारिश धान की फसल के लिए वरदान साबित हो रही है। कई सप्ताह तक बारिश नहीं होने के कारण जहां लोग भीषण गर्मी से परेशा