संडीला: कछौना क्षेत्र के समसपुर गांव में दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर विवाद, पुलिस ने शिकायत पर शुरू की जांच
Sandila, Hardoi | Oct 21, 2025 कछौना क्षेत्र के समसपुर गांव में दीपावली के दिन पटाखे जलाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।