बीना: स्टेशन रोड पर सड़क दुर्घटना में नगर पालिका कर्मचारी की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Jun 19, 2026 नगर पालिका कर्मचारी दिनेश पिता गुरदयाल नलवंशी निवासी पुष्प विहार कॉलोनी जो ड्यूटी पर था और शुक्रवार को तसला और फावड़ा लेने जा रहा था। तभी स्टेशन रोड पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से मोटरसाइकिल चालक ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर मौत हो गई।