सैलाना: पाटीदार धर्मशाला के पास धामनोद में पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब पकड़ी, केस दर्ज
Sailana, Ratlam | Apr 22, 2024 सैलाना थाना अंतर्गत पुलिस ने पाटीदार धर्मशाला के पास धामनोद में रामचंद्र नामक व्यक्ति को अवैध शराब ले जाते पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि व्यक्ति पाटीदार धर्मशाला के पास धामनोद में 7 लीटर कच्ची महुआ शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ा।