मनोरा: चौकी मनोरा क्षेत्र के गढ़ियोटोंगरी में टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी धूरवा राम गिरफ्तार
Manora, Jashpur | Oct 25, 2025 चौकी मनोरा क्षेत्र के गढ़ियोटोंगरी में टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी धूरवा राम गिरफ्तार, ग्राम गढ़ियोटोंगरी में कर्मा पर्व के दौरान विवाद के बाद आरोपी धूरवा उर्फ धडुवा राम उम्र 50 वर्ष ने टांगी से धर्मजीत राम पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 296, 351(1), 118(1) व 109 के तहत अपराध दर्ज किया है।