अजयगढ़: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रामबाग मंदिर तालाब की सफाई में जुटे नगर परिषद उपाध्यक्ष और सीएमओ
Ajaigarh, Panna | Aug 25, 2024 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संपूर्ण भारत सहित कई देशों में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी चल रही हैं। लेकिन कुछ जगहों पर लोग अलग-अलग तरीके से जन्मोत्सव मनाने की तैयारी में जुटे हैं, नगर परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार खटीक एवं सीएमओ के द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कुछ अलग करने का फैसला लिया गया ओर आज सुबह से ही तालाब की सफाई की गई।