फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 21वें माइलस्टोन पर आगे चल रही कार से टकराई दूसरी कार, तीन लोग घायल
Fatehabad, Agra | Jun 13, 2026 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 21 पर शुक्रवार देर रात करीब 2:23 बजे तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची उप्र की टीम ने तीनों ही घायलों को फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।