मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में बिजली कटिया को लेकर दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
दन्नाहार थाना क्षेत्र के छोटी कुरावली निवासी समसुद्दीन ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि बिजली की कटिया को लेकर गांव के दबंगों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन थाना पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगो पर कार्रवाई को लेकर एसपी से शिकायत की है।