मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत और दो लोग घायल
एलाऊ क्षेत्र के चौहानपुर निवासी अभिषेक कुमार पुत्र ध्यान सिंह अपने दो साथी मोहन व प्रवीण के साथ भोगांव से बाइक लेकर घर वापस लौट रहे थे। तभी एलाऊ चौराहे के पास पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अभिषेक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं मोहन व प्रवीण घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सैफई पीजीआई में भेज दिया है। वहीं मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा है।