मैनपुरी: बरनाहल क्षेत्र में नींद आने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी सुरजीत पुत्र जितेंद्र सिंह अपनी बुधवार की दोपहर बुआ को नवाटेड़ा बाइक से छोड़ने के लिए गया था। वापस आते समय उसे नींद आ गई जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे जितेंद्र घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।