महोबा: आल्हा चौक एटीएम में कार्ड बदलकर 37 हजार की ठगी, गार्ड के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Mahoba, Mahoba | Mar 30, 2026 आल्हा चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम में डेबिट कार्ड बदलकर 37 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कटनी निवासी सुरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि गार्ड लेखराम ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल दिया और खाते से पैसे निकाल लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी