राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत की एक दिवसीय पत्रकार कार्यशाला एवं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन स्वर्णकार समाज धर्मशाला, आलोट में किया गया। कार्यशाला में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पत्रकार की भूमिका, पत्रकारिता की चुनौतियाँ, समाज को सत्य से रूबरू कराने तथा दबे-कुचले वर्ग की आवाज शासन तक पहुँचाने में पत्रकारों की भूमिका पर वक्ताओं ने विचार रखे।