हाथरस: पुनः पुलिस भर्ती परीक्षा हेतु बनाये गए परीक्षा केंद्रों का डीएम व एसपी ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
हाथरस जिलाधिकारी आशीष कुमार को पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पुनः होने वाली UP पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र सरस्वती इंटर कॉलेज, दौलत राम बारहसैनी इंटर कॉलेज, उमेश चंद्र कौशिक इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। परीक्षा केंद्रों पर लगे CCTV कैमरे, दरवाजे, खिड़कियां, बाउंड्री वॉल आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।