मंडी: पांडवशीला रूशाढ़ गाड़ लिंक रोड का जल्द से जल्द हो निर्माण, प्रशासनिक स्तर पर दिए गए हैं दिशानिर्देश: विजयपाल सिंह
Mandi, Mandi | Oct 6, 2025 जिला मंडी की सराज घाटी के जंजैहली क्षेत्र में पांडवशीला स्थित रूशाढ़ गाड़ लिंक रोड को जल्द बहाल किया जाना चाहिए। यह सड़क दैनिक जरूरतों और भावनाओं से गहराई से जुड़ी हुई है। इसको लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग चेयरमैन विजयपाल सिंह ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे जिला मंडी के बालीचौकी से जारी बयान में इस मामले पर जानकारी दी है।