बरहरुवा: बरहरवा सीओ ने बगैर माइनिंग चालान चार वाहनों को किया जप्त
बरहरवा प्रखंड सह अंचल अधिकारी सनी कुमार दास ने शुक्रवार की देर रात्रि बगैर माइनिंग चालान वाहनों पर नकेल कसते हुए चार वाहनों को जप्त कर बरहरवा थाने की सुपुर्द किए हैं। इस बाबत बरहरवा बरहेट मुख्य पथ पर परिचालन कर रहे वाहन संख्या एन एल 01 एल 0781 डब्ल्यू बी 57 ई 7230, एन एल 01एन 2283 सहित एक अन्य वाहन को दबोच लिया है।