गोपालगंज: कड़ी धूप में भी थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस रही मुस्तैद
थावे दुर्गा मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तेज धूप और गर्मी के बावजूद सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। मंदिर परिसर तथा मुख्य मार्गों पर