सिराथू: चकसैनी में सड़क निर्माण कार्यदायी संस्था ने सड़क पर किया अतिक्रमण, बालू गिट्टी से टकराकर बाइक सवार 2 लोग हुए घायल
सिराथू के कड़ा रोड़ पर चौड़ीकरण हो रहा है, सड़क किनारे पटरियां बन रही है।यहां काम करने वाली कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारो की लापरवाही सामने आई है।इस्तेमाल किये जा रहे मैटेरियल को सड़क पर ही रखवाया गया था।सोमवार देररात एक बाइक इसी अतिक्रमण में टकरा गई।बाइक सवार दो लोग घायल में घायल हुए हैं।इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।संस्था सुविधाओं के बजाय हादसे करवा रही है।