कुडू: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत बोले राम का नाम लेने वालों को राम से ज्यादा दाम पर भरोसा दोषियों को भाजपा दे रही संरक्षण।
लोहरदगा कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस एक ही विचारधारा से जुड़े संगठन हैं और हाल में दिए गए बयान सरकार के दबाव में जारी किए गए हैं।