मंदसौर: मंदसौर शहर सहित जिले भर में बढ़ती चाकूबाजी पर विधायक और नेता प्रतिपक्ष ने जताई चिंता, अपराधियों पर सख्ती की मांग
मंदसौर जिले में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर विधायक विपिन जैन और नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी ने चिंता जताई,उन्होंने कहा कि तीन महीनों में करीब पांच घटनाओं में तीन लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं,विधायक ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की, जबकि पयामी ने बढ़ते नशे पर रोक लगाने की आवश्यकता बताई,