नागौर: नागौर में भारत के गृह मंत्री के बयान के विरोध में डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Dec 19, 2024 नागौर में भारत के गृह मंत्री अमित शाह के संसद में दिए गए बयान को लेकर आज गुरूवार को डॉ अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी द्वारा राष्ट्रपति के नाम नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ज्ञापन में बताया कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के प्रति जो बयान दिया गया उसके लिए माफी मांगे।