नागौर: गंठिलासर में मुख्यमंत्री ने आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया, आमजन के स्वास्थ्य की हुई जांच
Nagaur, Nagaur | Dec 18, 2024 नागौर जिले के गंठिलासर में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की और से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में सुबह से ही आमजन बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान आमजन के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जुगल किशोर सैनी ने शिविर का औचक निरीक्षण किया।