कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केशकाल की संयुक्त टीम द्वारा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।किसानों की परेसानी को देखते हुए कॉंग्रेस द्वारा शुक्रवार को केशकाल में एक दिवसीय धरना एवं सांकेतिक चक्काजाम कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपाकर धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।