उंटारी रोड: चेचरिया विद्यालय में बाल संसद का गठन, छात्रों ने संभाली लोकतांत्रिक नेतृत्व की जिम्मेदारी
पलामू जिले के राजकीय मध्य विद्यालय चेचरिया में बाल संसद का गठन किया गया। इस दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बाल संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है। नवगठित बाल संसद विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में स