कटकमदाग: कटकमसांडी: बड़कागांव रेंज में लगातार चौथे दिन 22 झुंड के हाथियों का कहर जारी, ग्रामीण दहशत में, वनरक्षी हड़ताल पर।
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पिछले चार दिनों से 22 हाथियों का झुंड बड़कागांव रेंज में है और तांडव मचा रही है। हाथियों का कहर देखते हुए सुदुरवर्ति इलाके के कई स्थानीय ग्रामीण अपनी घर छोड़कर दूसरे के घरों में जान बचा रही है। वहीं वन विभाग के कोई पदाधिकारी अभी तक हाथी से नुकसान हुए लोगों से मिलें या हाथी भगाने गयें हैं।