कटकमदाग: हजारीबाग के टाटीझरिया के 17 माईल स्थित होटल में घुसा जंगली हाथी, मचाया उत्पात।
हज़ारीबाग के टाटीझरिया के 17 माईल स्थित होटल में मंगलवार को अचानक एक जंगली हाथी ने घुसकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। होटल संचालक संतोष पासवान और चांदो ठाकुर ने बताया कि हाथी के होटल में घुसते ही ग्राहक और दुकानदार सभी भाग कर अपनी जान बचाया। इस दौरान हाथी ने होटल में नमकीन खाया और कई सामानों को बिखेर दिया। होटल के तिरपाल को नुकसान पहुंचाया।