ललितपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुवन मंदिर में मत्था टेका, भूमि पूजन किया और संतो के साथ बैठक कर चर्चा की
ललितपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुवन मंदिर पहुंचकर वेदाचार्यों द्वारा किए जा रहे मंत्रोचार के बीच हनुमान जी महाराज को माथि टेककर पूजा अर्चना की।साथ ही उन्होंने मंदिर में निर्माण हेतु भूमि पूजन किया।कार्यक्रम में उपस्थित संत राजेंद्र दास जी महाराज,तुवन मंदिर के महंत राम लखन दास जी महाराज एवं नरसिंह मंदिर वाले महाराज जी के साथ आवश्यक चर्चाएं की।