धार शहर में बुधवार को मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। पुलिस द्वारा पूरे दिन छतों से नजर रखी गई। प्रतिबंधित जानलेवा चायना डोर के खिलाफ चेकिंग अभियान पुलिस का बुधवार को भी जारी रहा। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार कर करते हुए धारा 223 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वही एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया हैं।