बरेली: देवरनिया थाना क्षेत्र के सिधौरा में पैसों के लेनदेन को लेकर दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट
देवरनिया थाना क्षेत्र के सिंधौरा में उधारी ग्रुप मांगने पर दबंगों द्वारा एक व्यक्ति की जमकर लाठी डंडों से पिटाई कर दी गई। पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। एसएसपी बरेली तत्काल थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।