मसौढ़ी: मसौढ़ी के श्याम नगर मोहल्ले में घर में चोरी, 5 लाख की संपत्ति गायब
मसौढ़ी नगर मुख्यालय के श्याम नगर मोहल्ला निवासी तुलसी प्रसाद के घर के चारदीवारी फांधकर बदमाश घुस आए और दो कमरे से आभूषण, कीमती कपड़े एवं बर्तन समेत 5 लाख की कीमती सामान की चोरी कर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में गृह स्वामी तुलसी प्रसाद ने मसौढ़ी थाने में बुधवार की शाम 4:00 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।