ताजपुर: ताजपुर पुलिस के द्वारा कई मामलों में शिथिलता को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन
ताजपुर थाना क्षेत्र में घटित हुई कई घटनाओं में पुलिस को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद भाकपा माले के कार्यकर्ताओं के द्वारा थाना का घेराव करते हुए अभिलंब कार्रवाई करने की बात कही गई। बताया जाता है कि संजीव सहनी की हत्या के मामले में भी पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से भाकपा माले समेत पूरे परिवार के लोग आक्रोशित थे।