मोरंग: किन्नौर के स्किबा समीप चार दिन से NH-5 अवरुद्ध, चौथे दिन सड़क बहाली में जुटा BRO
जनजातीय ज़िला किन्नौर के स्किबा समीप करीबन चार दिनों से NH-5 अवरुद्ध है। और चौथे दिन यानी शुक्रवार सुबह 7:20 बजे के आसपास भी इस सड़क बहाली मे BRO की टीम जुट गयी है।ऐसे मे जल्द सड़क बहाली की उम्मीद भी जताई जा रही है। फिलहाल स्किबा समीप वाहनों की आवाजाही रुकी हुई है।और अवरुद्ध सड़क को खोलने हेतू मशीने काम कर रही है।