छतरपुर नगर: छतरपुर में आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 4
BMS के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार कि दोपहर करीब 3:30 बजे प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अटल सभागार में एकत्र हुए और पैदल रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2023 में घोषित 1000 रुपये वार्षिक वेतन वृद्धि मांग की।