गुरारू: केरकी गांव में गेहूं की फसल में आग लगने से तीन बीघा फसल जलकर राख
Guraru, Gaya | Apr 10, 2026 प्रखंड के कनौसी पंचायत अंतर्गत केरकी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई।आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई,लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों और किसानों ने कड़ी मशक्कत करते हुए मोटर चलाकर आग पर काबू पा लिया। इस अगलगी की घटना में गांव के किसान भूषण यादव, ईश्वर यादव, अवधेश यादव, धीरेंद्र यादव आदि हैं।