धनोरा विकासखंड में किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है. देर रात किसानों ने लिफ्ट इरीगेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमें नहर का पानी नदी नालों में जाता नजर आ रहा है नहर टूट चुकी है फिलहाल किसान खेतों में पानी नहीं पहुंचने से चिंतित और परेशान है.