कुनकुरी: कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बोड़ालाता में लंबे समय से बंद पड़ी बिजली आपूर्ति गुरुवार को फिर से बहाल हुई
कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बोड़ालाता में लंबे समय से बंद पड़ी बिजली आपूर्ति गुरुवार को फिर से बहाल हो गई। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल पर दोपहर 2 बजे खराब ट्रांसफार्मर बदल दिया गया, जिससे पूरे गांव में बिजली व्यवस्था सुचारू हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे, वहीं हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण स